जनअभियान समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। म.प्र. जन अभियान परिषद विकास खण्ड शिवपुरी के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों की मासिक समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक का आयोजन जनपद पंचायत शिवपुरी के सभागार में किया गया। उक्त बैठक में मुख्य अतिथि म.प्र. जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त)राघवेन्द्र गौतम, जिला समन्वयक आशीष जैन,विकासखण्ड समन्वयक शिशुपाल सिंह जादौन, समग्र स्वच्छता अभियान के ब्लॉक कार्डीनेटर प्रेम चौधरी,विशिष्ठ अतिथि के रूप में अजय खैमरिया, एवं सचिन गुप्ता एपीओ मनरेगा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्लॉक समन्वयक शिशुपाल सिंह जादौन द्वारा जन अभियान परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यो से अवगत कराया। साथ ही प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से किए गए कार्यो की समीक्षा की गई एवं आगामी माह में किए जाने वाले वृक्षा रोपण सहित अन्य कार्यो की योजना तैयार की गई। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए राघवेन्द्र गौतम द्वारा बताया गया कि प्रस्फुटन समितियां अपने ग्राम में ग्राम विकास हेतु अच्छा कार्य कर रही हैं। 

निश्चित ही यह कदम भविष्य में हमें और अधिक कारगर साबित होगा। 2 जुलाई को पूरे प्रदेश में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य किया जाना है। इसमें महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना है। क्योंकि वृक्षारोपण एक पुनीत कार्य है। कहां भी गया है कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है। अत: हमें यह प्रयास करें कि सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण में भाग लें और इस अभियान को सफल बनोंय। कार्यक्रम में मेंटर्स श्री अशोक शर्मा, हेमलता तोमर, रेखा समाधिया  प्रस्फुट समीमियों के पदाधिकारी एवं सीएमसीसीडीपी के छात्र उपस्थित हुए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!