भाजपा के नवान्तुक जिलाध्यक्ष का बदरवास में हुआ स्वागत

NEWS ROOM
0
बदरवास। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के द्वारा धनपाल सिंह यादव एजवारा बालो को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त करने के बाद भाजपाईयों के द्वारा जिले भर में बधाईयों एवं स्वागत का दौर जारी है। धनपाल सिंह यादव एजवारा बाले जो कि काफी लम्बे समय से भाजपा एवं आरएसएस से जुडे रहे है। वर्तमान में मार्केटिंग संस्था बदरवास का संचालन करने केे साथ साथ एजवारा परिवार के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में एक अलग पहचान है। धनपाल सिंह यादव के जिला अध्यक्ष बनने से जहां भाजपा को कोलारस विधानसभा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी वहीं यादव को संगठन के दौरा पिछडा वर्ग में आने वाले समाजो को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा में जोडने का मौका पार्टी ने युवा नेता यादव के कंधो पर डाला है।

धनपाल सिंह यादव के जिलाध्यक्ष बनने से कोलारस विधानसभा ही नही बल्कि जिले भर में भाजपा को पिछडा बर्ग के लोगो को भाजपा के साथ जोडने का अवसर मिलेगा। क्यो कि सवर्ण वर्ग के अलावा मुख्यमंत्री के नाम पर जिले में केवल किरार समाज का झुकाव ही भाजपा की तरफ रहता है। जबकि कोलारस एवं पिछोर क्षेत्र में यादव समाज बहुसंख्या में मौजूद है।

किन्तु यादव समाज का झुकाब अभी तक भाजपा की जगह कांग्रेस की तरफ रहा है। यदि आने वाले 1 वर्ष के दौरान यादव समाज को भाजपा की ओर जोडने में ही कामयाव हो गये तो इसका फायदा जहां कोलारस में किरार प्लस यादव के रूप में भाजपा को बढत मिलेगी। वहीं पिछोर में लोधी प्लस यादव के गठजोड से पिछोर में अंतिम सांस गिन रही भाजपा को लोधीयो के साथ यादवो के भाजपा में जुडने से भाजपा आने बाले चुनावो में कांग्रेस को टक्कर देने की स्थिति में आ सकती है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!