योग के नाम पर फर्जीवाड़ा: योग के नाम पर एनजीओ नेे डकार लिए 3 लाख

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए शिवपुरी जिले में विभिन्न स्थानों पर एक एनजीओ द्वारा योग शिविर लगाये जाने थे लेकिन एक दो स्थानों पर ही यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए और अब चर्चा है कि फर्जी बिल लगाकर 3 लाख का बजट ठिकाने लगाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि भ्रष्टाचार के इस खेल में स्थानीय नौकरशाही भी शामिल हैं जिसने प्रशिक्षण शिविरों की कोई मॉनिटरिंग नहीं की। 

जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व पूरे एक महीने के लिए जिले में योग शिविर लगाने के लिए ग्वालियर की एक एनजीओ को 3 लाख का बजट मिला था। सूत्रों ने बताया कि केंद्र के आयुष मंत्रालय की मंशा थी कि जिला मुख्यालय के अलावा विकासखंड मुख्यालय पर भी योग शिविर लगे और इनमें लोगों को योग के लिए प्रोत्साहित किया जाए लेकिन ग्वालियर के इस एनजीओ ने कागज में ही एक महीने तक शिविर लगा दिए और अब 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बाद फर्जी बिल लगा 3 लाख का बजट ठिकाने लगाने की तैयारियां की जा रही हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!