समलैंगिक : सेक्स की डिमांड कर रहा था मृतक साथी ने मार दी थी गुप्तांग में लात

शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के 14 नंबर कोठी के पास एक रूई की दुकान में मिली लाश के मामले में जांच के बाद पुलिस ने मृतक के साथी पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार अजय ठींमर पुत्र श्रीराम ढ़ीमर निवासी सराय मोहल्ला शिवपुरी अपने साथी अशोक पुत्र तोताराम मराठा के साथ निशार अहमद की रूई की दुकान में चौकीदारी का काम करते थे। जिसमें दोनों ही युवक दुकान में सोते थे। विगत 15 दिन पहले अशोक की लाश दुकान में मिली थी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया था। 

इस विवेचना में पुलिस के सामने आया कि मृतक और अजय दोनो ही इस दुकान में साथ रहते थे। पुलिस ने मृतक के साथी को उठाकर राउण्डअप किया तो जो खुलासा हुआ जिसे सुनकर पुलिस भी चौक गई। आरोपी ने बताया कि मृतक और वह दोनों समलेंगिक थे। दोनों के बीच समलेंगिक संबंध भी थे और किसी को भनक भी नहीं थी। इसी समलेंगिकता के चलते मृतक अपने सम्पन्न परिवार को छोडक़र चौकीदारी कर रहा थे। 

बीते रोज भी दोनों अपनी दुकान में सो रहे थे। अजय ढींमर भांग के नशे मे था। तभी अशोक ने रोज की तरह अजय पर हाथ फैरना प्रांरभ किया। तो अजय ने नशे में होने के चलते विरोध किया और जब अशोक नहीं माना तो अशोक ने मृतक में लात मार दी। जो उसके गुप्तांगों में जा लगी। 

इस घटना के कुछ समय बाद ही अशोक की मौत हो गई। अशोक की मौत के बाद आरोपी अशोक को छोडक़र भाग गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मित्र अजय ढींमर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!