CEO को हटाने धरने पर बैठी, आदिवासी जनपद अध्यक्ष अपने सदस्यों सहित

Updesh Awasthee
करैरा। शिवपुरी पिछले 1 वर्ष से करेरा जनपद में पदस्थ मु य कार्यपालन अधिकारी महेंद्र जैन के द्वारा अपनी मनमानी करने तथा अपने चहेते सरपंचों को काम देने व अन्य पंचायतों को काम नहीं देने एवं जनपद अध्यक्ष के कहने के बावजूद भी गरीबों का काम ना करने के चलते शिकवे शिकायत से शुरू हुई लड़ाई ने आज इतना रोद्र रूप धारण कर लिया है। इसी विवाद के चलते भाजपा समर्थित आदिवासी महिला जनपद अध्यक्षा श्रीमती बती आदिवासी को जनपद सदस्यों के साथ आज सीईओ के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। 

बताया जा रहा है जब तक मु य कार्यपालन अधिकारी यहां से हटाए नहीं जाते तब तक उक्त धरना जारी रहेगा इसे वक्त की विडंबना ही कहेंगे कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है उसके बाद भी भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष द्वारा पिछले 1 वर्ष में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर केंद्रीय मंत्रियों तक सीईओ को हटाने की गुहार लगाने के बावजूद भी आज तक 1 वर्ष बीतने के बाद भी इनको नहीं हटाआ गया। 

सीईओ का नहीं हटना स्थानीय जनता के बीच भी चर्चा का वायस बना हुआ है क्योंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद भाजपा के वरिष्ठ राजनेताओं से शिकायतों के बाद भी भाजपा समर्थित महिला जनपद अध्यक्षा की बात क्यों नहीं मान रहे यह बात समझ से परे है या तो सीईओ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर भारी पड़ रहे हैं या फिर नारी शक्ति का स मान करने वाली भाजपा अपने पद से पद भ्रमित हो गई है।

इसलिए आदिवासी महिला होने के बाद भी भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष को न्याय नहीं मिल पा रहा है। अब देखना यह है कि धरने के बावजूद भी अधिकारी तथा मंत्रीगण इस और ध्यान देकर क्या भाजपा समर्थित महिला जनपद अध्यक्षा को न्याय दिला पाते हैं या फिर इस बार भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी इन पर भारी पड़ते हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!