शिवपुरी। फिल्मस्टार अमिताभ बच्चन पर विज्ञापन में माँ की ममता के अपमान का आरोप लगाया है। युवा ब्राह्मण परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र समाधिया ने बताया है कि उन्होंने अपने अभिभाषक के माध्यम से अमिताभ बच्चन को नोटिस भेजकर उनसे विज्ञापन वापस लेने तथा सार्वजनिक तौर पर माफीनामा देने की मांग की है।
ब्राह्मण परिषद ने प्रेस बयान में बताया कि अमिताभ बच्चन एवरेस्ट मसालों की विज्ञापन में दिखाए गए हैं और वह कह रहे हैं कि माँ के हाथ के खाने में स्वाद नहीं होता। स्वाद तो मसालों में होता है।
विज्ञापन में यह भी है कि शर्मा जी की माँ इतना वेस्वाद खाना बनाती है। ब्राह्मण परिषद के अनुसार विज्ञापन ने माँ के सम्मान को ठेस पहुंचाई है और माँ के स्वाद और हाथ के खाने का अपमान किया गया है। इस विज्ञापन से ब्राह्मण समाज का भी अपमान हुआ है।