बीमारी से त्रस्त युवक ने गटका जहर,मौत

Updesh Awasthee
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे युवक की मौत हो गई। परिजनों ने उक्त बात की शिकायत पुलिस थाना दिनारा में की। पुलिस ने युवक का पीएम कराकर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज रंजन पुत्र भजनलाल अहिरवार उम्र 35 वर्ष ने अपने ही घर में रखे जहरीले पदार्थ को गटक लिया। जिससे युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि उक्त युवक बीते कुछ दिनों से बीमार था,और संभबत: इसी बीमारी के चलते युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!