
जानकारी के अनुसार रजनी पुत्री ज्ञानसिंह बघेल उम्र 20 वर्ष निवासी नैनागिर थाना सीहोर की शादी 26 अप्रेल 2015 को करैरा के टीला निवासी ज्ञानसिंह से बड़ी धूमधाम से की महिला के परिजनों ने अपनी हैसियत के हिसाब से एक बाईक और दहेज का पूरा समान दिया था। उसके बाद महिला शादी के बाद एक दो बार अपनी ससुराल में गई।
एक दो बार जाने के बाद से ही दहेज लोभी महिला को मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे। हद तो तब हो गई जब इन दहेज लोभियों ने महिला को घर से निकाल दिया। महिला के परिजनों ने टीला जाकर पंचायत बुलाई और उक्त लोगो ने महिला को पंचायत के सामने रखने का निर्णय लिया। उसके बाद भी यह आरोपी नही माने और लागातार महिला को प्रताडित करने लगे।
महिला ने उक्त बात की शिकायत अपने परिजनों के साथ पहुॅचकर करैरा थाने में की जहॉ पुलिस ने आरोपी पति ज्ञानसिंह उम्र 22 वर्ष, ससुर इमरत सिंह, सास रामश्री,जेठ करनसिंह,जेठानी बर्षा और देबर के खिलाफ धारा 498ए ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।