शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कालीमाता मंदिर पर अज्ञात चोर ने वहां दर्शन करने आई एक महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिया। चोर ने उक्त घटना को अंजाम इतनी सफाई से दिया कि महिला को मंगलसूत्र चोरी होने की भनक तक नहीं लगी। जब वह घर पहुंची तो उसे ज्ञात हुआ कि उसका मंगलसूत्र चोरी हो गया। जिसकी शिकायत पीडि़त महिला ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कुसुम देवी पत्नि हरीशंकर शर्मा निवासी राघवेन्द्र नगर शाम 6:30 बजे कालीमाता मंदिर झांसी रोड़ पर दर्शनों के लिए गई थी। उस समय मंदिर पर भक्तों का तांता लगा हुआ था।
जब वह दर्शन कर बाहर आई तभी कोई अज्ञात चोर ने भीड़ का फायदा उठाकर उसके गले में पहना मंगलसूत्र साफगोई चोर कर लिया। इस बीच पीडि़त महिला को आभास तक नहीं हुआ कि उसके साथ चोरी की घटना कारित हो गई। इस घटना की भनक महिला का घर पहुॅचने पर लगी। तो महिला तुरंत देहात थाने पहुॅची और पुलिस को घटना की सूचना दी।