अनाथ बच्चों के बीच पहुंचकर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिन

शिवपुरी। भाजपा ग्रामीण मंडल शिवपुरी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा के ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं की एक बैठक भाजपा कार्यालय शिवपुरी में आयोजित की गई। 

इस बैठक में मंडल की प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजूला जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें ग्रामीण मंडल में ग्राम केन्द्र से लेकर पोलिंग बूथ पर बीएलओ व मतदान केन्द्र के प्रभारी बनाए जाऐं एवं 25 सित बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि प्रत्येक मतदान केन्द्र मनाने के निर्देश दिए गए हैं

तत्पश्चात ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं ने मोहनी सागर स्थित बाल गृह में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस अनाथ को फल वितरण कर मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीण के अध्यक्ष दिनेश रावत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी भी भाजपा एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में  सेवा कर आज इस उच्च शिखर पहुंचे मैं सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं मोदी जी के जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री महेश धाकड़ व आभार मंडल उपाध्यक्ष वीरेन्द्र रावत ने किया। बैठक में शिवपुरी ग्रामीण मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेता धनीराम रावत, मंडल उपाध्यक्ष शिशुपाल यादव, मंडल महामंत्री मोहन सिंह परिहार, मंडल उपाध्यक्ष गोपाल गुर्जर, हरपाल धाकड़ जनपद सदस्य, मंत्री वीरेन्द्र यादव, नरेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह रावत, राधेलाल यादव, कुबेर सिंह यादव, कंचन सिंह रावत, परमाल सिंह रावत सिंह निवास, परमाल सिंह रावत यावदा, राजेन्द्र धाकड़, जितेन्द्र रावत, नंदकिशोर यादव, मोहर सिंह, प्रमोद रावत, बृजेश बैरागी, निरपत सिंह रावत, खैरराज सिंह यादव, मलखान सिंह  यादव, नंदकिशोर यादव बीलारा आदि उपस्थित थे।