सपाक्स के हजारों कर्मचारी सड़कों पर उतरे: प्रमोशन में आरक्षण का विरोध

शिवपुरी। पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में रविवार को सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था (सपाक्स) के नेत्रत्व में महारैली निकाली गई। पदोन्नति में आरक्षण समाप्त कर हाईकोर्ट के निर्णय का सम्मान करने की मांग के साथ माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधीश की ओर से जिला पंचायत सीईओ डीके मौर्य को सौंपा गया।

ज्ञापन के समय एसडीएम रूपेश उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर आर.ए.प्रजापति भी मौजूद थे। सपाक्स की इस महारैली में आरक्षण नही ये बेल है राजनीति का खेल है तथा मामा तुम एक काम करो कोर्ट के निर्णय का स मान करों के नारों को बुलंद करते हुये जिले के आठों विकास खंण्डों के अधिकारी कर्मचारियों के साथ साथ विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों एवं छात्रों के साथ साथ महिला कर्मचारियों ने इस महारैला में भाग लिया। 

ये संघों एवं समाजिक संस्थाओं की रही सहभागिता
जैन समाज, ब्राह्मण समाज, यादव समाज, राठौर समाज, रघुवंशी समाज, अग्रवाल समाज, गुर्जर समाज, सैन समाज, रजक समाज, कुशवाह समाज, मुस्लिम समाज, लोधी समाज, किरार सामाज, कायस्थ समाज, क्षत्रिय समाज, महाराष्ट्रीयन समाज आदि विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ साथ अध्यापक संघ, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ, राजपत्रित अधिकारी संघ, प्रधानाध्यापक संघ, कर्मचारी कांग्रेस, राज्य कर्मचारी संघ, लिपिक संघ, पटवारी संघ, महिला कार्यकर्ता एवं सुपरबाईजर संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, वन कर्मचारी संघ, लघु वेतन कर्मचारी संघ, अतिथि संघ, आदि संघों एवं सामाजिक संस्थाओं के कर्मचारियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

रैली में यह रहे शामिल
सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसं यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था, सपाक्स के नोडल एस.के.जैन, डॉ. गोविन्द सिंह, डॉ. संजय ऋषिश्वर, डॉ. संजीव गौतम, राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रधानाध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष रोहिणी अवस्थी, डॉ. कौशल गौतम, राजकुमार सरैया, ब्रजेन्द्र भार्गव, रामकृष्ण रघुवंशी, मनोज पाठक, शिवम पुरोहित, सी आर परमार, महेन्द्र तोमर, सीबी पाण्डेय, प्राचार्य मुकेश मेहता, विनय वेहरे, एन के जैन, विवेक श्रीवास्तव, राजेन्द्र पिपलौदा, अजमेर सिंह, अंगद सिंह, महेश भार्गव,  एम के शर्मा, अर्चना दुबे, सुखबिन्दर कौर, अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष स्नेह रघुवंशी, धर्मेन्द्र रघुवंशी, संजय भार्गव, हरिशरण शर्मा, धर्मेन्द्र जैन आमोल, अरविन्द सरैया नरवर, त्रिलोक सिंह यादव, मनीष वैरागी, मनोज पाठक करैरा, परवेज खांन, अवधेश सिंह तोमर, एम एन सिद्वकी, सीपी राठौर, मुकेश गौतम, दिनेश शर्मा, सहदेव यादव, विष्णु गुप्ता सहित स पूर्ण जिले से 5000 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।