जिले में अभी तक 700.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शिवपुरी। जिले में चालू मानसून सत्र में अभी तक 700.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष आज तक की वर्षा 472.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। जबकि जिले की 816.3 मि.मी. औसत सामान्य वर्षा है। 

अधीक्षक भू-अभिलेख जिला शिवपुरी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून 2016 से अभी तक 700.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें शिवपुरी तहसील में 741 मि.मी., कोलारस में 842 मि.मी., करैरा में 621.2 मि.मी., नरवर 672.0 मि.मी., पिछोर में 585 मि.मी., खनियांधाना में 629 मि.मी., पोहरी में 687 मि.मी. तथा बदरवास में 826 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!