ओवरब्रिज से गिरा बैल, दबकर 2 राहगीर घायल

Updesh Awasthee
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा कस्बे के ऊपर से गुजरे ओवरब्रिज से एक बैल के गिर जाने से ब्रिज के नीचे खडे दो युवक ग भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए दिनारा उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहॉ उनकी गंभीर हालत को देखते हुए झॉसी रैफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार दिनारा के ब्रिज न बर 1 के पास मुकेश मेडिकल के सामने ब्रिज के नीचे से भज्जू पुत्र श्याम लाल जाटव उम्र 27 वर्ष और छोटू पुत्र रतीराम केवट उम्र 25 वर्ष निवासी दिनारा गुजर रहे थे। तभी अचानक पुल के ऊपर से गुजर रहा एक बैल असंतुलित होकर दोनों युवको के ऊपर गिर पड़ा। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!