सहस्त्र हाथ लाखों प्रणाम: भव्य शोभा यात्रा,एक ही नारा जय श्री परशुराम

0
शिवपुरी। भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर शहर में सर्वब्राह्मण समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर फिजीकल से विशाल शोभा यात्रा निकाली जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए तात्याटोपे प्रांगण में पहुंची। जहां महाआरती के साथ शोभा यात्रा का समापन किया। शोभा यात्रा का शहर में आतिशी पुष्प वर्षा की गई। 

वहीं जगह-जगह मिष्ठान, शरवत, शीतल जल, के साथ आईसक्रीम के स्टॉल लगाकर वितरित किये गए। भगवान परशुराम जी की जयंती  के अवसर पर प्रात: 9 बजे फिजीकल रोड़ स्थित भृगु भवन पर भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना एवं परशुराम पाठ के मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया गया।

तत्पश्चात आज शाम 4 बजे परशुराम चौराहा फिजीकल से  भव्य शोभा यात्रा प्रारंभ की गई। शोभा यात्रा में आगे घोड़ों पर सवार विप्र बन्धु चल रहे थे उनके पीछे रथ पर भगवान परशुराम स्वरूप विराजमान थे। वैण्ड बाजों की धुन पर जय श्री राम, भगवान परशुराम के जयकारों के गगन भेदी नारों से आसमान गुंजायमान हो रहा था अपने वाहनों पर भगवान ध्वज लगाकर शोभा यात्रा में चल रहे विप्र बन्धुओं को देखते ही बन रहा था। 

शोभा यात्रा में सर्वाधिक संख्या युवा वर्ग की देखी गई।  यह यात्रा शहर के माधव चौक, कोर्ट रोड़, अस्पताल चौराहा होते हुए तात्याटोपे प्रांगण में चल समारोह समापन किया गया। जहां भगवान परशुराम जी की महा आरती के बाद प्रसाद वितरण  किया गया। यह चल समारोह में दो पहिया, चार पहिया वाहनों के साथ ब्राह्मण बन्धु भाग लिया। 

सर्व समाज के लोगों ने किया चल समारोह का स्वागत 
भगवान परशुराम की जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा शहर में निकाले गए चल समारोह का स्वागत फिजीकल क्षेत्र से लेकर तात्याटोपे मैदान से सैकड़ों स्थानों पर विप्र बन्धुओं के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी पुष्प वर्षा एवं शीतल पेय पिलाकर उत्साह के साथ स्वागत किया।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!