सिंहस्थ से लौट रही बस पलटी 36 दर्शनार्थी घायल, 2 गंभीर

0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के गोर्वधन थाना क्षेत्र के अलापुर गॉव के निकट सिहंस्थ से लौट रही दर्शनार्थी बस पलट जाने से 45 यात्री घायल हो गये है। जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये है। 

जानकारी के अनुसार उज्जैन सिंहस्थ के दूसरे शाही स्नान से लौटकर बस क्रमांक एमपी 06 बीए 1253 से आ रहे थे। तभी बस ड्रायबर ने तेजी और लापरबाही से बस को चलाते हुए बस पर से नियत्रंण खो दिया। 

जिससे बस पलट गई। बस के पलटते ही बस में चीख पुकार मच गई। इसमें 45 लोग घायल हो गये। दो लोगो की हालात गंभीर बताई गई है। गंभीर घायलों में नीतू पत्नि हरीओम शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी आरोदा थाना विजयपुर को गहन चिकित्सा इकाई में शिवपुरी भर्ती कराया है जहॉ इसकी हालात नाजुक बनी हुई है।

जिला चिकित्सालय में भर्ती है 8 घायल
घायलो में 8 घायलो को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायलों मे सुनीता पत्नि लक्ष्मी नरेश शर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी आरोदा,लालपत पुत्र हरीलाल प्रजापति,रोशन पुत्र हठीला प्रजापति,पत्तो पुत्र रोशनलाल ,बागुली पुत्र लालपति प्रजापति,सावित्री पत्नि गंगाराम को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। 

वही अन्य घायल चंद्रकान्ता पत्नि केशव दुवे,मुन्नी पत्नि धनपाल, संतो पत्नि हुकुम सिंह, प्रेम पत्नि रामकिशन, निशा पत्नि रामभरोषी र्श ाा, उषा पत्नि दयाल,सोमवती पत्नि सुरेन्द्र,मथुरा पत्नि अंगद,राजकुमारी पत्नि औमप्रकाश,सरोज पत्नि प्रभु,देवकी पत्नि सियाराम,क मौदी पत्नि संता ,उषा पत्नि श्रीराम उपाध्याय,गंभीर पुत्र सुरेश उपाध्याय,राधा शर्मा, पातीराम पुत्र रामचरण सहित 45 के लगभग यात्री घायल बताये जा रहे है। ये सभी घायल विजयपुर ,कैलारस और सबलगढ के बताये जा रहें है।

इसमें खास बात यह है कि इन्हे उपचार के लिए पुलिस के साथ आरएसएस के कार्यकर्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तक तो ले आये लेकिन इन्हे उपचार मुहैया कराने डॉ. नही पहुॅच पाये। हॉस्पीटल के बार्डवाय इनका इलाज करते रहै।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!