दहेज प्रताडना: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

0
शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुचलौन निवासी  भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष कपूर सिंह लोधी के खिलाफ दिनारा पुलिस ने दहेज एक्ट का मामला दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार 6 मर्ई 2013 को पिछोर की नर्ई बस्ती हनुमान गली निवासी कीर्ति की शादी कुचलौन निवासी कपूर सिंह लोधी के साथ बड़ी धूमधाम से की गर्ई थी। 

तब से आए दिन भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष कपूर सिंह लोधी अपनी पत्नि कीर्ति को काफी परेशान कर था और कहता था कि अपने घर से एक लाख रूपए ला जब इस बात का विरोध कीर्ति ने किया तो उसके साथ मारपीट कर जानसे मारने की धमकी दे डाली। 

इस बात की शिकायत कीर्ति ने आज दिनारा थाना पुलिस में दर्ज कराई जहां पुलिस ने कीर्ति की रिपोर्ट पर आरोपी पति कपूर सिंह लोधी के खिलाफ धारा 498 ए, 294, 323, 506 बी 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!