शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र के महल सराय क्षेत्र में अपने मामा के पास गर्मी की छुट्टी मनाने आई नाबालिग को देवेन्द्र साहू बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार आफरीन पुत्री अजीज खांन परिवर्तित उम्र 17 वर्ष नाम निवासी अली रोड़ झांसी पिछले 15 दिन पहले अपनी मां के साथ महलसराय में अपने मामा के घर आई थी। बीते रोज आरोपी देवेन्द्र साहू आया और बालिका को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। पुलिस मामले की जॉच में जुट गई।
बताया गया है कि उक्त बालिका का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजन शादी के लिए तैयार नही थे इस कारण दोनो ने यह कदम उठाया। पुलिस ने फरियादी मां की रिपोर्ट पर आरोपी देवेन्द्र साहू के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।