
जानकारी के अनुसार करैरा कस्बे में निवासरत अशोक पुत्र जमुना प्रसाद गुप्ता उम्र 48 वर्ष ने पुलिस को बताया की उनकी 15 वर्षीय भतीजी रूपल गुप्ता दोपहर में घर से बाजार की कह कर निकली। कोई अज्ञात व्यक्ति रूपल को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।