उम्र छोटी-सोच बड़ी, दिया समाज को संदेश, आगे आई संस्था

शिवपुरी। मात्र 14 वर्षीय शहर बालिका ने अपने जन्मदिन पर एक पर्यावारण के प्रति सकारात्मक कार्य कर समाज को संदेश देकर मिशाल कायम की है। अगर इस संदेश पर हर बच्चा काम करे तो पूरा विश्व संकट से बच सकता है। 

कक्षा की छात्रा 10 श्रृष्टि अग्रवाल पुत्री पत्रकार अशोक अग्रवाल ने अपने पिता को आदर्श मानते हुए अपने जन्म दिन 14वें जन्म दिन के मौके अपने घर के सामने पटेल नगर पार्क बने पार्क में 14 पौधें रोपकर उनकी जीवन भर देखभाल करने का संकल्प लिया है। 

श्रृष्टि का 9 अप्रैल को जन्म दिन था इस उपलक्ष्य में उसने अपने पिता अशोक अग्रवाल से इच्छा व्यक्त की कि वो पार्क में पेड़ लगा करे उन्हें गोद लेना चाहती है। 

उसकी ये बात सुन कर पिता अशोक ने एक पल की देरी नहीं कि वो पिता और पुत्री ने एक के बाद एक 14 पौधे रोप कर संकल्प लिया कि इन 14 पौधों को जिंदगी भर के लिए हमने गोद ले लिया है।

श्रष्टि का कहना है कि वो इस के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश देना चाहती है। उसके पिता अशोक अग्रवाल का कहना है कि श्रष्टि को पर्यावरण से विशेष लगाव है इसलिए वो अपनी पेंटिंग्स इत्यादि में भी सबजेक्ट हमेशा ही पर्यावरण ही रखती है।

इस नन्ही सी जान बडी सोच के इस कदम को हर व्यक्ति सराह रहा है। कई सस्थाओ ने इस कदम से सीख लेकर संस्थाओ जुडे हुए लोगो के बच्चो के जन्मदिन  पर ऐसा कार्य करने का मन बना रही है।