शिवपुरी-कलेक्टर राजीव दुबे ने शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के तहत शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं रोजगार मूलक योजनाओं के तहत संचालित किए जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के मु य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य, अपर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर सहित जिला अधिकारी आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री दुबे ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि आगामी ग्रीष्मकाल को देखते हुए निजी सिंचाई ट्यूववेल एवं अन्य जल स्त्रोतों को चिहिन्त करें। जिससे ग्रीष्मकाल में पेयजल हेतु उपयोग किया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे शासकीय तालाब, जलाशय, नलकूप जिनका उपयोग सिंचाई हेतु किया जा रहा है। उन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए। जिससे आगामी ग्रीष्मकाल में पेयजल हेतु उनका उपयोग किया जा सके। श्री दुबे ने लोक निर्माण, नगर पालिका, पीएमआरजेएसवाय एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा आदि द्वारा निर्माणाधीन सड़कों एवं सामुदायिक भवनों की प्रगति की समीक्षा की।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।