कार की टक्कर से युवक घायल

0
शिवपुरी-थाना करैरा क्षेत्र में एक राहगीर को कार चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है। 

थाना करैरा पहुंचकर फरियादी प्रकाश पुत्र मेहरबान आदिवासी उम्र 25 वर्ष निवसी डुमघना ने बताया कि वह बीते रोज अपने घर की ओर जा रहा था। इसी बीच करैरा के समीप उसे कार क्रमांक एम.पी.33-1739 के चालक निर्भय श्रीवास्तव ने वाहन को अनियंत्रित व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी और मौके से भाग खड़ा हुआ। बाद में घटना में घायल प्रकाश ने कार चालक के विरूद्ध पुलिस थाना करैरा में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कार चालक के विरूद्ध अप.क्रं.82/16 पर धारा 279,337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!