शिवपुरी। करैरा के ग्राम कुंवरपुरा में 33 केवी की विद्युत लाइन पर काम कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक खेराघाट निवासी वीरेन्द्र कुशवाह(24) आज दोपहर को ग्राम कुवंरपुरा में भल्ली ठाकुर के घर के पास 33 केवी की विद्युत लाइन पर काम कर रहा था।
इस दौरान अचानक से करंट लगने के कारण वीरेन्द्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।