SBI की लिंक फैल, लगे बैंक के खिलाफ नारे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछले एक सप्ताह से बदरवास तहसील के अंतर्गत एसबीआई बैंक की लिंक फैल होने से ग्रामीण उपभोक्ता काफी परेशान बने हैं। जिस कारण उपभोक्ताओं ने बदरवास बैंक का घेराब करते हुए उसमें ताला तक डालने की बात कही।

साथ ही वहां पर उग्र आंदोलन खड़ा करते हुए बैंक प्रबंधन के मुर्दाबाद के नारे भी लगाऐ। इस आंदोलन को देखकर बैंक कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी जब जाकर कहीं नागरिक शांत हो सके। 

जानकारी के अनुसार बदरवास एसबीआई बैंक में पिछले एक सप्ताह से लिंक फैल चल रही है। इस कारण सप्ताह भर ग्रामीण नागरिक परेशान बने हुए उनका आरोप था कि हम जब भी अपने गांव से बैंक पैसा निकालने या जमा करने आते हैं तो बैंक कर्मचारियों का कहना रहता है कि यहां लिंक फैल है। 

इसके कारण हमारा पूरा दिन खराब हो जाता है। इस कारण से हमारे अन्य काम नहीं हो पा रहे हैं। साथ बैंक इस समय मुआवजे की राशि भी कृषक लोग नहीं निकाल पा रहे हैं। जिससे वह काफी परेशान है। इस बात की शिकायत ग्रामीणों ने कई बार बैंक मैनेजर से भी की लेकिन मैनेजर द्वारा भी ग्रामीणों को कोई संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं दिया। 


जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आज एकजुट होकर बैंक का घेराब कर दिया। साथ ही बैंक में ताले डालने को भी तैयार हो गए साथ ही बैंक के बाहर खड़े होकर मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। यह माजरा लगभग एक घंटे तक जारी रहा। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!