शिवपुरी। फिजीकल चौकी पुलिस ने बीती रात्रि पुराना प्रायवेट बस स्टेण्ड से दो युवकों को रसोई गैस की अवैध रिफलिंग करते हुए गिर तार किया है। उक्त आरोपियों के पास से 14 छोटे-बड़े सिलेण्डर भी बरामद किये गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वस्तु अधिनियम 1955, 3(7) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दीवानचंद पुत्र रतनचंद नरूला बड़े सिलेण्डरों से गैस की रिफलिंग कर छोटे सिलेण्डरों में रिफलिंग कर रहा है।
वहीं दूसरी सूचना प्रायवेट बस स्टेण्ड पर स्थित शिवहरे साइकिल स्टोर पर गैस रिफलिंग करने की सूचना प्राप्त हुई। इन दोनों सूचनाओं पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दविश दी तो दीवानचंद के पास से सात बड़े सिलेण्डर और चार छोटे सिलेण्डर बरामद किये।
जबकि शिवहरे साइकिल स्टोर के संचालक देवेन्द्र शिवहरे की दुकान से दो बड़े सिलेण्डर और एक छोटा सिलेण्डर बरामद किए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।