शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत राघवेन्द्र नगर में विगत रात्रि अज्ञात चोरों ने एक मकान का रोशनदान तोड़ दिया और मकान में प्रवेश कर गए।
जहां चोरों ने पूजा घर में घुसकर भगवान सोने चांदी के आभूषणों को चोरी कर लिया। घटना के समय गृह स्वामी राजेश भार्गव महाराष्ट्र राज्य के भ्रमण पर अपने पूरे परिवार के साथ गए हुए हैं और मकान की जि मेदारी अपने किरायेदार रामकुमार यादव को सौंपी थी।
यादव अपने पूरे परिवार के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर निवासरत है। जिन्होंने चोरी की सूचना श्री भार्गव को दी। इसके बाद श्री भार्गव ने रामकुमार यादव को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राघवेन्द्र नगर में राजेश भार्गव अपने पूरे परिवार के साथ महाराष्ट्र राज्य के भ्रमण पर गए हुए हैं। जो अपने मकान में ताला लगाकर अपने किरायेदार रामकुमार यादव को मकान की जि मेदारी सौंप गए थे। विगत दिवस रात्रि में कोई अज्ञात चोर दरबाजे के ऊपर लगे रोशनदान को तोड़कर घर में प्रवेश कर गया और वहां से चोरी कर ली।
कल सुबह जब श्री यादव जागे तो उन्हें रोशनदान टूटा हुआ दिखा इसके बाद श्री भार्गव से उन्होंने संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि वह 18 जनवरी को वह शिवपुरी पहुंचेंगे। तब तक वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दें। आने के बाद वह देखेंगे की उनके यहां से क्या-क्या चोरी गया है।
हालांकि उन्होंने किरायेदार को मंदिर में रखे आभूषणों को देखने के लिए कहा जो किरायेदार को मौके पर नहीं मिले। जिससे उन्हें आशंका हुई कि चोर भगवान के आभूषण चोरी करके ले गए हैं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457,380 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।