खेत में बिछी पाईप लाईन तोडऩे और महिला में चांटा मारना पडा महगा

0
शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम मेघोना बड़ा में एक युवक ने खेत में बिछी पाईप लाईन को तोड़ दिया और वहां रखे डीजल को फैला दिया बाद में आरोपी ने एक अन्य युवक के घर में घुसकर उसकी पत्नि को चांट मारकर उसके मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज किये हैं। पहले मामले में कृषक गोदी जाटव फरियादी है। जबकि दूसरे मामले में पीडि़त महिला का पति देशराज यादव फरियादी बना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मेघोना बड़ा में कृषक गोदी जाटव ने देशराज यादव के खेत से पानी की पाईप लाईन बिछाकर सिंचाई कर रहा था। जो आरोपी नन्हे पुत्र प्रेम सिंह यादव को नागुबार गुजरी और उसने यह कहते हुए हंगामा खड़ा कर दिया कि गोदी जाटव ने उससे सिंचाई के लिए पानी खरीदने के लिए बात की थी।

लेकिन देशराज ने उसका नुकसान करते हुए उसे सिंचाई के लिए पानी दे दिया और आरोपी ने खेत में डली पाईप लाईन तोड़ दी। वहीं डीजल से भरे ड्रम को भी फोड़ दिया। जिससे डीजल फैल गया। इसके बाद आरोपी गांव में स्थित देशराज के घर पर पहुंचा।

जहां उसने देशराज की पत्नि मुन्नी यादव को चांटामार दिया और मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे देशराज के काफी नुकसान हुआ है। इन देानेां मामलों में पीडि़त लोगों ने आरोपी की शिकायत थाने में दर्ज कराई जहां पुलिस ने गोदी जाटव की रिपोर्ट पर से धारा 430 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। वहीं देशराज की शिकायत
पर से भादवि की धारा 451, 294, 323, 427 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!