शिवपुरी। जिला प्रशासन द्वारा आदतन अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की कड़ी में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राजीव दुबे ने पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर जिले के दो आदतन अपराधियों को जिलाबदर घोषित कर शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिलो की सीमा से एक वर्ष के लिए निरूद्ध किया है।
कलेक्टर राजीव दुबे द्वारा आदतन अपराधी सेंदपाल पुत्र लालाराम यादव उम्र 36 वर्ष, निवासी ढोगा चक्क थाना बामौरकला जिला शिवपुरी तथा चन्दन सिंह पुत्र बद्रीप्रसाद किरार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम देदखुर्द थाना पोहरी को जिलाबदर घोषित कर शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिले श्योपुर, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, मुरैना व दतिया जिले की सीमा से एक वर्ष के लिए निरूद्ध किया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।