टंटे का सॉफ्टवेयर:हडताल, दो दिन में एक भी रजिष्ट्री नही

0
शिवपुरी। ई.रजिस्ट्री से जुड़ी खामियों से नाराज सर्विस प्रोवाइडर हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल के कारण दो दिन से एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। सर्विस प्रोवाइडरों की हड़ताल के कारण जिला मु यालय सहित तहसील के 6 उपपंजीयक कार्यालयों पर कामकाज ठप है।


सर्विस प्रोवाइडरों का कहना है कि कई बार मांग उठाए जाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। सर्वर डाउन सहित अन्य परेशानियों को पंजीयन विभाग नजरअंदाज कर रहा हैं।

 इस वजह से सर्विस प्रोवाइडरों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालत यह है कि क्रेडिट लिमिट की राशि महीनों बाद भी उन्हें नहीं मिल रही है। इस परेशानी से तंग आकर पूरे प्रदेश में सर्विस प्रोवाइडर 12 जनवरी से प्रदेश व्यापी हड़ताल पर चल रहे हैं।

 प्रोवाइडरों की मांग है कि जब तक सर्वर की दिक्कतें दूर नहीं हो जाती हैं तब तक मैनुअल रजिस्ट्री की जाए। वर्तमान में जो ई.रजिस्ट्री की जो खामियां चल रही हैं उसे दूर किया जाए या यह सिस्टम बंद किया जाए। 

हमने अपने कर्मचारी बैठाए हैं 
सर्विस प्रोवाइडरों की हड़ताल के कारण हमने आम लोगों के लिए इस समय अपने कर्मचारियों के सहारे रजिस्ट्री कराने की व्यवस्था की है। 
ओपी अंब, जिला पंजीयक शिवपुरी 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!