इस माह में घोषित हो जाऐगी भाजपा मंडल और जिला कार्यकारिणी

0
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित सभी मंडल अध्यक्षों के चुनाव हो चुके हैं और अब जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं उससे पता चलता है कि भाजपा के सभी 15 मंडलों की मंडल कार्यकारिणी 20 जनवरी तक शिवपुरी में घोषित होगी। 

उ मीद लगाई जा रही थी कि मंडल कार्यकारिणी का गठन 16 जनवरी को हो जाएगा, लेकिन अब जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी का कहना है कि इसमें तीन चार दिन का बिल ब संभावित है। कार्यकारिणी गठन के लिए मंडल अध्यक्षों से 60 कार्यकर्ताओं के नाम मांंगे गए हैं। 

जहां तक जिला कार्यकारिणी का सवाल है जिला कार्यकारिणी का गठन माह के अंत तक संभावित है और इसकी घोषणा भोपाल प्रदेश कार्यालय से की जाएगी। मंडल कार्यकारिणी की तरह जिला कार्यकारिणी भी ज बो होगी और इसमें 90 कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। 

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन में ऐसे कार्यकर्ताओं को महत्व और प्राथमिकता दी जाएगी जो पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय है और जिन पर किसी तरह के कोई संगीन आरोप नहीं  है। 

श्री रघुवंशी ने बताया कि संगठन को गुटबाजी से मुक्त रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी गठन के लिए वह केन्द्रीय श्रम मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रदेश सरकार की उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की राय को प्राथमिकता देंगे। 

उन्होंने बताया कि सभी मंडल अध्यक्षों से कार्यकारिणी की सूची देने को कहा गया है और उ मीद है कि 16 जनवरी को सभी 15 मंडल अध्यक्षों की कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। 

जिला कार्यकारिणी में बदलाव की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए श्री रघुवंशी ने कहा कि वह अपनी कार्यकारिणी में 75 प्रतिशत बदलाव करेंगे। निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन से हटाया जाएगा और पार्टी के लिए समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि मंडल कार्यकारिणी में दो महामंत्री, 6-6 उपाध्यक्ष और मंत्री, कोषाध्यक्ष और कार्यालय मंत्री होंगे जबकि जिला कार्यकारिणी में तीन महा मंत्री, 8-8 उपाध्यक्ष और मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री और मीडिया प्रभारी बनेंगे। वरिष्ठ नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया जाएगा। 

33 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित
मंडल और जिला कार्यकारिणी में 33 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे अर्थात 60 सदस्यीय मंडल कार्यकारिणी में 20 महिलायें होंगी जबकि 90 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी में महिलाओं की सं या 30 होगी। लेकिन पदाधिकारियों में आरक्षण नहीं होगा। हरिजन और आदिवासी वर्ग के लिए कार्यकारिणी में 10 प्रतिशत स्थान सुरक्षित रहेगा। 

जिला महामंत्री पद के लिए सर्वाधिक जोड़तोड़
जिला कार्यकारिणी में महामंत्री पद आकर्षण का केन्द्र है और इस पद हेतु भाजपा नेताओं में होड़ लगी हुर्ई है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत की कार्यकारिणी में  वर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी के अलावा ओमी गुरू और जगराम सिंह यादव महामंत्री थे।

लेकिन जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं उससे लगता है कि जगराम सिंह यादव महामंत्री बने रह सकते हैं। अन्य महामंत्रियों में सुशील रघुवंशी के स्थान पर महामंत्री की नियुक्ति होगी वहीं ओमीगुरू के पद पर बने रहने की संभावना इस बात पर केन्द्रित है कि उनकी पैरवी कौन करता है। 

यशोधरा राजे या नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा उनकी पैरवी न किये जाने पर बदलाव संभावित है। महामंत्री पद के लिए यशोधरा राजे खैमे से अशोक खण्डेलवाल का नाम सामने आ सकता है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!