शौर्या वूमेन दल की अनोखा स्वच्छ मिशन,सफाई के साथ रोजगार भी

0
शिवपुरी। अपने अनोखे कार्यों के लिए पहचान रखने वाला शौर्या वूमेन दल एक बार फिर चर्चाओं में है। दल ने मिशन स्वच्छ शिवपुरी के तहत शहर के 12 मंदिरों को चयनित कर वहां फूलपात्र लगाए हैं। 

शौर्या वूमेन दल की प्रभारी रंजीता देशपाण्डे ने बताया कि इन पात्रों को लगाने का मकसद यह है कि यहां से हटाए जाने वाले फूलों को फेंकने की जगह एकत्र किया जाएगा और फिर इन फू लों को सुखाकर उनसे रंग तैयार किए जाएंगे। इससे एक ओर जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा वहीं मंदिर के आसपास साफ सफाई भी रहेगी। 

अब तक होता यह आ रहा है कि मंदिर से उतरे हुए फूल यहां वहां पड़े गंदगी को बढ़ावा देते हैं और पानी में फेंके जाने पर पानी को प्रदूषित करते हैं। दल ने मिशन स्वच्छ शिवपुरी के तहत आज से यह अभियान की शुरूआत की है और उनका यह प्रयास कितना सफल रहता है यह मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं और पुजारियों पर निर्भर रहेगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!