शिवपुरी । जिला मुख्यलय से लगभग 20 किमी दूर सतनवाड़ा कस्बे में सड़क पार करते समय 9 वर्षीय बालक विवेक पुत्र मोहन जोगी की मौत हो गई। बालक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। उनकी मंाग थी कि मृतक परिवार बहुत गरीब है और उसे राहत राशि दी जाए।
बाद में एसडीओपी जीडी शर्मा सहित पुलिस बल ने 11 हजार रूपये एकत्रित कर पीडि़त परिवार को दिए तब कही जाकर जाम खुला। दुर्घटना करने वाले ट्रक को जप्त कर लिया गया है और ड्रायवर के विरूद्ध भादवि की धारा 304 ए का मामला कायम कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 12 बजे जब विवेक जोगी एबी रोड पार कर रहा था उसी समय तेजी व लापरवाही से वाहन चला रहे ट्रक चालक ने उसमें टक्कर मारी जिससे उसकी मौत हो गई। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और उन्होंने मृतक परिवार को सहायता राशि देने के लिए जाम लगा दिया जिससे दोनों ओर वाहनों की ल बी-ल बी कतारें लग गईं।
सूचना लगने पर एसडीओपी जीडी शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे जिन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि मृतक का परिवार बहुत गरीब है और उसे तत्काल राहत राशि दी जाए। इस पर 11 हजार रूपये एकत्रित कर पीडि़त परिवार को दिए गए इसके बाद जाम खोला गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।