शिवपुरी। गोपालपुर में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने तीन लोगों को लूटकर उनके पास मौजूद नौ हजार रूपये और एक मंगलसूत्र छिना लिया। बदमाशों में से पांच के पास हथियार थे जबकि दो कुल्हाडिय़ों से लेस थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील और मनीष शर्मा तथा उनके परिवार की एक महिला सेवढ़ा से कीजरी माता के दर्शनों के लिए जा रही थी उसी दौरान सात बदमाशों ने उन्हें घेरकर रोक लिया। बदमाशों ने सुनील शर्मा और मनीष शर्मा से 9 हजार रूपये छिनाए जबकि महिला का मंगलसूत्र उन्होंने उतरवा लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।