शिवपुरी। पुरानी शिवपुरी में सब्जी मंडी के पास बीती रात्रि बालिका के साथ एक युवक द्वारा उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। जिसे काबू करने के लिए देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी आमिर सोहिल के खिलाफ धारा 354 भादवि सहित 7/8 पीसीएसओ एक्ट 2012 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।
जानकारी के अनुसार पुरानी शिवपुरी सब्जी मंडी के पास रहने वाली 15 वर्षीय बालिका रात्रि के समय घर के बाहर बनी बाथरूम में गई थी। तभी पास में रहने वाला आरोपी आमिर सोहिल बाथरूम में घुस गया और बालिका के साथ जोर जबदस्ती करने की कोशिश की लेकिन बालिका के चीखने के बाद आरोपी वहां से भागने लगा जिसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई लगा दी।
बाद में आरोपी लोगों के चंगुल से छूटकर भाग खड़ा हुआ। इस घटना से क्षेत्र वासियों में काफी रोष था और सभी लोग एकत्रित होकर आरोपी के घर पर पहुंच गये जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। स्थिति को बिगड़ते देखे लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।