
शिवपुरी। सांई बाबा मंदिर गणेश कॉलोनी में कल शाम को भारत माँ की विशाल आरती का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों युवाओं सहित कई संगठनों के लोग और शहरवासियों ने भाग लिया। आरती शाम 7 बजे प्रारंभ हुई जो एक लगभग एक घंटे की गई।
वहां मौजूद लोगों ने भारत माँ की रक्षा का संकल्प लिया और देश में हो रहे आतंकी हमलों की निदंा करते हुए शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और संकल्प लिया कि वह माँ भारती की आन के लिए एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लडऩे के लिए तैयार हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।