सिद्धेश्वर मंदिर ट्रस्ट ने चल एवं अचल संपत्ति ट्रस्ट के सचिव को सौंपी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी- नगर का प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर ट्रस्ट के पास विभिन्न बैंक की पासबुकें, फि क्स डिपोजिट एवं बैंकों में स्थित लॉकर्स सहित मंदिर ट्रस्ट की अचल संपत्ति के रूप में जीर्णोद्वार एवं सौंदर्यकरण कार्य के लिए प्रभारी बनाए गए डिप्टी कलेक्टर रूपेश उपाध्याय की उपस्थिति में ट्रस्ट के सचिव एवं तहसीलदार शिवपुरी एल.के.मिश्रा को सौंपी गई है। 

उच्च न्यायालय द्वारा 2005 में सिद्धेश्वर मंदिर ट्रस्ट को चल एवं अचल संपत्ति कलेक्टर की सुपुर्दगी में देने के निर्देश दिए गए थे। 

उल्लेखनीय है कि वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार, सार्वजनिक उपक्रम, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी नगर का प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर का कायाकल्प कर नए रूप में लाने का प्रयास कर रही है। 

जिससे मंदिर का पुराना बैभव प्राप्त किया जा सके। यह कार्य दो चरणों में किया जा रहा है। जिसमें मंदिर के जीर्णोद्वार एवं सौंदर्यकरण कार्य पर 25 लाख रूपए की राशि और मंदिर की धर्मशाला का जीर्णोद्वार कर उसके आधुनीकरण पर 25 लाख रूपए की राशि खर्च की जाएगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!