हाईकोर्ट का डर: आईटीआई से लेकर इमाम बाड़ा सड़क निर्माण कार्य शुरू

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सीवेज प्रोजेक्ट के क्रियान्वय के कारण शहर की जीर्णशीर्ण हुई सड़कों से परेशान नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से स्थानीय विधायक यशोधरा राजे के प्रयासों से सड़क निर्माण पर आ रहीं बाधायें दूर होने के बाद निर्माण एजेंसी द्वारा आईटीआई से लेकर इमाम बाड़ा क्षेत्र सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। 

निर्माण में तेजी इस कारण भी आई है क्योंकि कल हाईकोर्ट द्वारा बनाई गई सड़क निगरानी समिति शिवपुरी आ रही है। अब देखना यह है कि सड़क का निर्माण कार्य निगरानी समिति के आने तक ही जारी रहेगा या फिर शहर 14 सड़कों का निर्माण जल्द पूर्ण हो जाएगा। 

विदित हो कि शिवपुरी शहर में सीवर खुदाई के बाद सड़कों का अस्तित्व समाप्त हो गया है और चारों ओर धूल ही धूल नजर आ रही है। जिसे लेकर माननीय उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा एक निगरानी समिति बनाई गई जो कल शिवपुरी में सड़कों की निगरानी के लिए पहुंच रही है। 

वहीं स्थानीय विधायक एवं प्रदेश की उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से 14 सड़कों के निर्माण के लिए ढाई करोड़ की राशि की वित्तीय स्वीकृति शासन द्वारा दिलाई गई। जिससे शहर की 14 प्रमुख सड़कों का निर्माण पूर्ण किया जाना था।

 जिसका कार्य आज से निर्माण कंपनी राज लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। सड़क निर्माण के दौरान सीवर लाईन कनेक्शन और नल कनेक्शन करने के दौरान सड़कों को न खोदा जाए जिसे दृष्टिगत रखते हुए सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!