सर्वसम्मति से बने भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवंशी, कैसे बनाऐगें नवीन कार्यकारिणाी में सर्वसम्मति

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर सर्वस मति से काबिज हुए सुशील रघुवंशी के समक्ष अब कार्यकारिणी का गठन अहम सवाल बनकर खड़ा हो गया है कि वह नवीन कार्यकारिणी में जिले के सभी नेताओ की कैसे रखेगें मन की बात। 

नवीन कार्यकारिणी में भाजपा के छोटे-बडे नए पुराने नेता अपने आप को पार्टी की नई कार्यकारिणी में स्थान पक्का मान रहे है।  इस नई कार्यकारिणाी में तीन महामंत्री आठ जिला उपाध्यक्ष और आठ जिला मंत्री तथा कोषाध्यक्ष के अलावा एक कार्यालय मंत्री भी सूची में शामिल करना है ।

इस दौड़ में कई चर्चित चेहरे शामिल हैं, जो बातचीत के दौरान अपना नाम सूची में आने का भरोसा जता रहे हैं। कार्यकारिणी में 33 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिए सुरक्षित है और कार्यकारिणी में पात्र महिलाओं का चयन जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी के लिए खास मायने रखता है। 

महामंत्री पद पर अशोक खंडेलवाल के नाम की चर्चा है तो वहीं धैर्यवर्धन शर्मा, रामस्वरुप रिझारी, ओमप्रकाश ओमी, जितेन्द्र जैन, अजय खैमरिया, अरविंद बेडर सहित कुछ अन्य नाम भी महामंत्री की दौड़ में शामिल हैं।

उपाध्यक्ष पद के लिए भरत अग्रवाल, तेजमल सांखला, पृथ्वीराज जादौन, अनुराग अष्ठाना, प्रभात मिश्रा, रितु जैन, नवप्रभा पडऱया सहित कुछ अन्य नाम दौड़ में हैं।  मंत्री पद के लिए हरिओम राठौर, दिलीप मुदगल, विमल जैन मामा, कपिल जैन, धर्मवीर रावत के नाम सामने आ रहे हैं।

वहीं कोषाध्यक्ष के लिए राजेन्द्र गोयल और वर्तमान कार्यालय मंत्री हरिओम नरवरिया का नाम लिया जा रहा है वहीं नरवरिया के स्थान पर मुकेश गोयल कार्यकारिणी में शामिल हो सकते हैं। 

इसके अतिरिक्त कुछ ऐसे नेता भी कार्यकारिणी में पदो की दौड़ में बनाए रखे है जिन्है वार्ड अध्यक्ष भी नही बनाया जा सकता।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!