शिवपुरी। नपा शिवपुरी कार्यालय में बुधवार की दोपहर कांग्रेस के एक पार्षद और एक पार्षद पुत्र ने जमकर हंगामा किया और राजस्व शाखा के एक बाबू के साथ अभद्रता करते हुए तोडफ़ोड़ कर दी। बताया गया है कि सीएमओ और अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद यह मामला सात हुआ।
जानकारी के अनुसार बुधवार को गांधी पार्क स्थित मानस भवन में जनवरी 2016 में प्रस्तावित शादी समारोह की बुकिंग के लिए वार्ड 9 के पार्षद आकाश शर्मा व वार्ड दो की महिला पार्षद मुन्नी अग्रवाल के पुत्र विवेक अग्रवाल नपा पहुंचे थे।
आकाश व विवेक ने नपा के राजस्व विभाग में पदस्थ कर्मचारी महेन्द्र झा से इस समारोह की बुकिंग के लिए कहा। लेकिन महेंद्र ने यह कहकर इनकार कर दिया था कि प्रस्तावित तिथि में भवन पहले से बुक है।
महेन्द्र झा का कहना है कि मैने दोनो पार्षर्दो को मानस भवन 27 व 28 जनवरी को शादी के लिए चाहिए,जब मैने बुंकिग रजिस्टर खोलकर देखा तो उसमें 29 जनवरी की बुकिंग पहले से ही हो चुकी थी। और तत्काल आगे पीछे की तारिख देना नियमानुसार नही है दोनो बुंकिग कर्ताओ को परेशानी होती है।
इस बात पर दोनों पक्षों में बहस हो गई। पार्षद व महिला पार्षद पुत्र ने इसके लिए दबाव बनाया लेकिन कर्मचारी ने कहा कि वह कुछ नहीं कर सकता। इस पर विवाद बढ़ गया और पार्षद पुत्र ने गाल गलौज शुरू कर दी। और नपा के ऑफिस के फनीर्चर ओर कुर्सियो इन दोनो कांग्रसियों ने फैकना शुरू कर दी और गाली ग्लौच करते हुए चले गए।
बाद में नगरपालिका के कर्मचारी लामबंद हो गए। कर्मचारियों का कहना था कि आए दिन पार्षद नपा कार्यालय में आकर उन पर गलत काम के लिए दबाव बनाते हैं और गाली-गलौच करते हैं। इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए पार्षद व पार्षद पुत्र पर एफ आईआर दर्ज की जाए।
सीएमओ के घर चला राजीनामे का दौर
कर्मचारी के साथ हुई इस अभद्रता के विरोध में अन्य कर्मचारी भी एक जुट हो गए। महेंद्र ने शिकयती आवेदन सीएमओ को दिया। बाद में नपाध्यक्ष,उपाध्यक्ष,पार्षद और कर्मचारी सीएमओ के घर पहुंचे। जहां देर शाम तक राजीनामा करने का प्रयास जारी रहा।
