अंतत: कोतवाली को मिला नया TI

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। डीजे काण्ड में दण्डित हुए टीआई सुनील श्रीवास्तव के जाने के बाद से कोतवाली बिना निरीक्षक के चलाई जा रही थी लेकिन अंतत: पुलिस अधीक्षक मो. युसुफ कुर्रेशी ने कोतवाली टीआई का दायित्व ग्वालियर से स्थानांतरित होकर आये संजय मिश्रा को सौंपा।

नये टीआई संजय मिश्रा ने कार्यभार संभाल लिया है और इसके बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस की छबि सुधारना तथा पारदर्शिता के साथ काम करना उनका मु य लक्ष्य रहेगा।

संजय मिश्रा हाल ही में ग्वालियर किला गेट थाने से स्थानांतरित होकर शिवपुरी आये हैं लेकिन उप निरीक्षक के तौर पर वह शिवपुरी के सतनवाड़ा, सुभाषपुरा, सुरवाया और भौंती थाने में रहकर काम कर चुके हैं।

संजय मिश्रा सीईडी भोपाल में निरीक्षक के पद पर रह चुके हैं। नवांगुतक निरीक्षक श्री मिश्रा से जब चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से जिले से बाहर रहे हैं। जिस कारण अब उन्हें नये तरीके से क्षेत्र को समझना होगा।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिस तरह उन्होंने ग्वालियर में क्राइम पर अंकुश लगाया था उसी तरह शिवपुरी कोतवाली में रहकर वही कार्य करेंगे और उनकी कार्य करने की शैली अलग रहेगी। टीआई मिश्रा का कहना है कि वह पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य करने पर विश्वास रखते हैं।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!