गांजे के नशे में युवक ने खुद की पाटौर में लगाई आग

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बैराड़ में रहने वाले एक युवक दिनेश (25) पुत्र रामदयाल ओझा ने आज सुबह करीब 9 बजे गांजे के नशे में पहले तो अपनी पाटौर में आग लगा दी जिसके उसकी पाटौर में रखा सामान जल गया।

इसके बाद दिनेश नशे की हालत में ही कुल्हाड़ी लेकर अपने घर के पास रहने वाला चाचा रामेश्वर के घर पहुंच गया और चाचा को जान से मारने की धमकी दी।

दिनेश को नशे में देख चाचा तो मौके से जैसे-तैसे निकल गया और सीधे थाने पहुंचा जहां उसने पुलिस को पूरेे मामले की सूचना दी।

मौके पर पहुंचे उनि केपी शर्मा ने पहले तो पाटौर में लगी आग को आसपड़ौसियों की मदद से बुझवाया। इधर घटना को अंजाम देकर दिनेश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दिनेश के चाचा रामेश्वर की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!