शिवपुरी। जिले की तहसील पिछोर व खनियाधाना के लगभग 50 गांवों में बिजली नहीं है, लोग अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं।
साथ ही कई गांव ऐसे हैं ना खंभे है ना ही तार फिर भी बिजली के बिल बराबर आ रहे हैं। यह बात सोमवार को स्वामी ब्रह्मानंद बिग्रेड समाज सुधार समिति ने कलेक्टर राजीव दुबे को ज्ञापन सौंपकर कही।
समिति के जिलाध्यक्ष राजेश लोधी प्रेस को जारी बयान में बताया कि जिन गांवों में लाइट नहीं है उनमें पुरेनी, तिजारपुर, लोहहटा, सालोर, केमखेड़ा, पड़ौरा, गुरुकुदवाया, हिनौतिया, गुर्जन, रूपेपुर, भड़ौरा, हीरापुर, शेरगढ़, शेराज, हूरी, लोटन, गुरईया, महुआ, चंदौरिया, राजापुर, तेरही, छापर, प्रेमनगर, पीपलखेड़ा, बामौर खुर्द, बपावली, नेगुवां, खैरोना, कुमराह, शंकरपुर।
इसके अलावा ग्राम बघवारा, वानपुर, महरौली, मुहारी, खुर्द अमरपुर, बचारी, कुमररा, कंचनपुर, पचराई, पातीचक, सुनावलकलां में ट्रांसफार्मर खराब पड़े हुए हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।