शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेंत्र के गौशाला में रहने वाली एक महिला के साथ चार लोगो ने मिलकर जमकर मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि चारो लोग पूर्व में दर्ज हुए एक छेड़छाड़ के मामले में महिला से राजीनामा करने की बात कह रहे थे लेकिन महिला इसके लिए तैयार नही थी।
गौशाला निवासी भागवती पत्नी नारायण शाक्य के साथ आज शाम उसी के पड़ौस में रहने वाली प्रदीप, राजश्री, सतीश व बंसती ने मिलकर जमकर मारपीट कर दी।
चारों लोग उसे आए दिन एक पुराने मामले में राजीनामा करने के लिए दबाब बना रहे थे लेकिन महिला ने राजीनामा करने से मना कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।