वेतन न मिलने से कैसे होगा भरण पोषण

शिवपुरी। जिला चिकित्सालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों को चार माह से वेतन न मिलने से आर्थिक समस्या जुझ रहीं है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा मनमोहन जाटव ने बताया कि अगर कर्मचारियों को चार-चार माह से वेतन नहीं मिलेगा तो उनका भरण पोषण कैसे होगा और कहा कि चिकित्सालय में कार्यरत कर्मचारी छिंदवाड़ा, जबलपुर, उमरिया, सतना, रीवा, दमोह, पन्ना सहित पूरे प्रदेश से आई कर्मचारी महिलायें, चिकित्सालय में कार्यरत हैं।

इन्हें चार-चार माह बाद वेतन दिया जाता है। मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, चन्द्रशेखर शर्मा, ओमप्रकाश जॉली प्रदीप कटारे, अशोक सक्सैना, मनोज भार्गव, मनमोहन जाटव, सुश्री सुषमा पटैल, प्रिया पटेल, सोनिया पाण्डेय, अंकिता मडलेकर, आतरी बोराना, सविता कस्यप, सालू पवार, अल्का पटेल, सुलोचना दास, पूजा, प्रिंसी, सहित अरविन्द सड़ैया, संजय भार्गव, राजकुमार सड़ैया, शशि शिवहरे, रूकसाना बानो, महावीर मुदगल, एससी सारास्वत, रविन्द्र तोमर, अतर सिंह धानुक कई महिला कर्मचारी ने जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन गोविन्द सिंह को ज्ञापन सौंपा।

और कहा कि अतिशीघ्र वेतन भुगतान नहीं किया गया तो कर्मचारी कांग्रेस के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में धरना दिया जाएगा और कहा कि शिवपुरी जिले में सरे राह अधिकारी कर्मचारियों को उनकी ही राशि निकालने में उनको दिन दहाड़े लूट रहे हैं। जिसमें शिवपुरी जिले में गुरू जी से संविदा शिक्षक बने उन गुरूजियों को उनकी ही राशि निकालने के नाम पर संवधित अधिकारियों ने 40 हजार से लेकर 70 हजार रूपए लिये गए। इस संबंध में कर्मचारी कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल अतिशीघ्र जिलाधीश महोदय एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री देश लहरा से भेंट करेगा। रिश्वत खोर अधिकारियों की पोल जनता के सामने खोली जाएगी।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!