एग्जिट पोल: भाजपा की कोख में कांग्रेस का जलवा

शिवपुरी। शहर के हद्वय क्षेत्र का वार्ड क्रंमाक 5 इस परिसीमन से पूर्व यह वार्ड 6 था इस वार्ड में कांग्रेस से चाहे बडे महाराज हो ,या ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव हारे है। इसी वार्ड ने भाजपा को स्व:बहादुर अष्ठाना,रिशिका अष्ठाना सहित जनसंघ और आरएसएस के सैकडो कार्यकर्ता दिए है। परन्तु कहा जाता है पार्षद का चुनाव पार्टी का नही व्यक्तिगत होता है और यहां सभव होता दिख रहा है।

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रंमाक 5 में दो ही प्रत्याशी चुनाव लडे थे,भाजपा से श्रीमति ममता सोनी और क्रांग्रेस से श्रीमति किरण सैन प्रत्याशी है ये दोनो प्रत्याशी किसी भी राजनीतिक परिवार से नही है। ये दोनो प्रत्याशी को शायद एक माह पूर्व जानकारी भी नही थी कि ये दोनो चुनाव लडने वाली है ये दोनो महिलाए मध्यम वर्गीय परिवार की है और अपने परिवार में कुशल ग्रहणी की भूमिका निभाते आ रही है।

लेकिन इस व्यक्तिगत चुनाव होने के कारण सैन परिवार को इस चुनाव में काफी फयादा हुआ है श्रीमति किरण सैन के ससुर स्व: श्री मान्या भाऊ का बचपन भी इसी वार्ड में बीता है और वह शहर के प्रसिद्व हलवाई भी रहे है वे बहुत ही मिलनसार और हसमुंख व्यक्ति थे। इसी प्रकार उनके पुत्र हरि गोपाल सैन बबले भैया भी मिलनसार व्यक्ति है। इस वार्ड में महिला सीट आरक्षित होने के कारण बबले भैया की पत्नि को प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा ने ममता सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया है और वे और उनके समथ्र्रक इस मुगालते में रहे कि यहां तो आज तक कांग्रेस नही जीती जो अब क्या जीतेगी, परन्तु सैन परिवार की मेहनत और भैरो बाबा उत्सव समिति के इस चुनाव में सैन परिवार के समर्थन में आने से इस चुनाव में भाजपा का गणित बिगडता दिख रहा है। इस वार्ड में टोटल 3200 मतदाता है और मतदान हुआ है 2177 मतो का।

बताया गया है कि  इस चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी की मेहनत और सैन परिवार के पुराने संबध और उनके साथ भैरो बाबा उत्सव समिति का साथ आना जीत बता रहा है मतदान के समय मतदाता का प्रत्याशी से मिलना और उनके समर्थन का आश्वासन देना और मतदान के दिन भाजपा द्वारा झडपे करना ही इस चुनाव का नतीजा निकाल रहा है कि इस भाजपा के अवैध किले के द्वार इस बार कांग्रेस तोड सकती है ओर इस संभावना को नरअंदाज नही किया जा सकता है

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!