शिवपुरी। शहर के मनियर स्थित हनुमान मंदिर पर समस्त राठौर समाज मनियर द्वारा कराई जा रही श्रीमद् भागवत कथा में आज भगवान राम एवं कृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कथा के मु य यजमान काशीराम/ श्रीमती रामवती राठौर ने भगवान माता पिता के रूप में दायित्वों का निर्वहन किया।
इस अवसर कथा वाचक पंडि़त विजय कुमार कटारे ने अपने सुमधुर स्वरों भगवान श्री राम एवं कृष्ण जन्मोत्सव की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि मथुरा में जब कृष्ण का जन्म हो रहा था जब घनघोर अंधेरी आधी रात को रोहिणी नक्षत्र में मथुरा के कारागार में वसुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया। यह तिथि उसी शुभ घड़ी की याद दिलाती है और सारे देश में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। द्वापर युग में भोजवंशी राजा उग्रसेन मथुरा में राज्य करता था।
उसके आततायी पुत्र कंस ने उसे गद्दी से उतार दिया और स्वयं मथुरा का राजा बन बैठा। कंस की एक बहन देवकी थी। जिसका विवाह वसुदेव नामक यदुवंशी सरदार से हुआ था। लेकिन उनके अत्याचारों से देवकी काफी पेरशान थी। जैसे इस कथा बाद कृष्ण जन्म उत्साह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रीमद् भागवत कथा के मु य यजमान एवं समस्त राठौर समाज के कार्यकर्ताओं सभी धर्मप्रेमी बन्धुओं से अनुरोध किया है कि 15 अक्टूबर को भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पधार कर प्रसाद ग्रहण करें।