इलाज के अभाव में महिला की मौत, सड़ी हुई लाश मिली

शिवपुरी। करैरा विधान सभा क्षेत्र के समोहा गांव की एक महिला की ईलाज के अभाव में मौत हो जाने के सामाचार आ रहै है। बताया गया उसके परिजनों ने उसके उपचार के लिए हर दरवाजा खटखटाया लेकिन मदद नही मिली। पैसों के अभाव में उसका अंतिम संस्कार चार दिन बाद हुआ।

इस घटना ने सरकार की मुफ्त ईलाज की योजनाओ की पोल खोल दी है। समोहा गांव निवासी वर्षा उम्र 35 वर्ष के पति सीताराम रजक की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी थी घर में वह अपनी विधवा सास ललतो के साथ रहती थी ललतो के मुताबिक वर्षा को 6 अक्टूबर को तेज बुखार आया उसने गांव वालों से इलाज के लिए मदद मांगी।

लेकिन किसी ने मदद नहीं की इसके बाद वह पैसों का इंतजाम करने के लिए अपनी बेटी की ससुराल चली गई इधर इलाज के अभाव में वर्षा की हालत दिन ब दिन और बिगड़ती चली गई ललतो जब 10 अक्टूबर को वापस अपने गांव आई तो वर्षा की मौत हो चुकी थी।

वर्षा के शव चार दिनो में सड चुका था और उसे कीडे खा रहै थे, ललतो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद शव का पीएम करा कर मर्ग कायम किया गया।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!