आखों के सामने से चोरी हो गई भाजपा नेता की बुलेरो

shailendra gupta
शिवपुरी। झांसी तिराहे पर चर्च के सामने रहने वाले भाजयुमो जिला अध्यक्ष की बुलेरो जीप शुक्रवार की तड़के सुबह पौने चार बजे परिजनो की आंखो के सामने ही अज्ञात चोर चुराकर ले गए।

परिजनो के मुताबिक उन्होने घटना की सूचना पुलिस को तुरंत दे दी थी इसके बाद भी पुलिस उक्त वाहन चोर को ट्रेस नहीं कर पाई।

झांसी तिराहे पर चर्च के सामने रहने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष अग्रवाल की बुलेरो जीप रोज की तरह बीती रात भी घर के बाहर खड़ी हुई थी। शुक्रवार की तड़के सुबह करीब 3:45 बजे अचानक से गाड़ी चालू होने की आवाज सुनाई दी, जिस पर नेता के चाचा ने खिड़की से देखा तो उन्हे लगा कि उनका भतीजा दीपक गाड़ी लेकर कहीं जा रहा है लेकिन फिर जिस बेतरतीब तरीके से गाड़ी बेक हुई तो उन्हें कुछ संदेह हुआ जिस पर उन्होने दीपक नाम से आवाज लगाई तो पता चला कि दीपक तो ऊपर के कमरे में सो रहा है।

आनन-फानन में दीपक सोकर उठा तथा अपने चाचा के साथ घर के बाहर आया तो चोर गाड़ी को महाराणा प्रताप चौराहे से ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसी बीच उनको पुलिस का एक वाहन उक्त चौराहे पर गश्त करता मिला जिसे देखकर दीपक ने पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने तुरंत सभी थानों सहित ग्वालियर व गुना बायपास पर चैंकिग लगवाई।

परंतु चोर पुलिस से एक घर आगे निकले और पुलिस को चकमा देते हुए वाहन को सुरक्षित चुराकर ले गए। इतना सब कुछ होने के बाद दीपक देहात थाने पहुंचा जहां उसने बुलेरो जीप के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के दौरान जिला अध्यक्ष अग्रवाल अपने घर पर नहीं थे।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!