ससुरालीजनों की प्रताडऩा से व्यथित होकर फूलाबाई ने लगाई थी फांसी

शिवपुरी। बामौरकलां थाना क्षेत्र में 15 जून को फूलाबाई पत्नी सिंहराम जाटव द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद फूलाबाई के पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी को आत्महत्या के लिए फूलाबाई को उकसाने का आरोपी पाया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 306, 34 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फूलाबाई का विवाह 13 वर्ष पूर्व सिंहराम जाटव के साथ हुआ था, लेकिन विवाह के दो वर्ष बाद ही आरोपी पति सिंहराम, ससुर श्यामलाल, सास मुन्नीबाई, देवर रामनिवास, देवरानी उर्मिला फूलाबाई को दहेज में मोटरसाइकिल न लाने पर प्रताडि़त करने लगी और उस पर दबाव बनाने लगे कि वह अगर दहेज नहीं लाई तो उसकी सारी सुख-सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी। 

इस तरह फूलाबाई को आरोपीगण पिछले 11 वर्षों से लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताडऩा देते रहे। इन प्रताडऩाओं से तंग आकर 15 जून को फूलाबाई ने घर में फांसी लगाकर घर में आत्महत्या कर ली। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपीगणों द्वारा फूलाबाई को प्रताडि़त करने की बात सामने आई, जिस पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!