आवारा सुअरों को पकड़कर पुलिसलाइन में छोड़ गए नगरपालिका वाले

shailendra gupta
0
शिवपुरी। प्रदेश की उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री व स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया की मंशा के तहत शहर को सूअरविहीन करने की दिशा में काम कर रही नगरपालिका के सफाईकर्मियों की कार्यप्रणाली को लेकर आज सुबह पुलिस लाईन के वाशिंदों ने विरोध कर दिया।

हुआ यूं कि रात्रि के समय सफाईकर्मियों ने सूअरों को पकड़कर और बांधकर पुलिस लाईन में छोड़ दिया। जिस कारण रातभर सूअरों की चिल्ला-चौंट के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। आज सुबह जब नागरिकों ने विरोध किया तो नगरपालिका ने आनन-फानन में सूअरों को उस क्षेत्र से उठवा लिया। बाद में पुलिस लाईन के नागरिकों ने सफाईकर्मियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि पुलिस लाईन में रात्रि के समय नगरपालिका के सफाईकर्मियों ने सूअरों को पकड़कर उन्हें बेरहमी से बांधकर वहीं छोड़ दिया। जिसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम ने नगरपालिका के अधिकारियों को दी गई। सूअरों के रातभर वहां पड़े रहने से बहुत से सूअर अन्य जानवरों के वार से घायल हो गए और रातभर वह सूअर चिल्लाते रहे, लेकिन कोई भी उन्हें उठाने नहीं पहुंचा और आज सुबह जब वहां के नागरिकों ने सफाईकर्मियों के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया तो आनन-फानन में नपा अधिकारियों ने सफाईकर्मियों को सूअरों को शीघ्र वहां से हटाने के आदेश दिए। बाद में सूअरों को वहां हटा लिया गया, लेकिन सूअरों की दयनीय अवस्था देखने के बाद नागरिकों में रोष व्याप्त है और उन्होंने उन सफाईकर्मियों के  खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!