कलेक्टर हुए सख्त-अधीनस्थों को दिया 7 दिनों में कार्यालय निरीक्षण के आदेश

shailendra gupta
0
शिवपुरी। तीसरी बार सत्ता में आई भाजपा पार्टी के मुखिया शिवराज सिंह चौहान इस बार किसी भी प्रकार से सरकारी मशीनरी के कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है यही कारण है कि कलेक्टर आर.के.जैन ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी आगामी 07 दिनों के भीतर अपने अधिनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण करें।

क्योंकि मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गत सप्ताह में मैदानी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों की प्रशंसा की व्यवस्था 1 फरवरी 2014 के बाद से लागू की जावेगी।
कलेक्टर श्री जैन ने बताया कि प्रदेश के नागरिकों को लोक सेवाओं के प्रदाय में उत्कृष्टता एवं सुशासन की दृष्टि से मु यमंत्री ने गत सप्ताह मैदानी कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने पर प्राय: यह पाया कि कतिपय कर्मचारी, अधिकारी कार्य में लापरवाही बरत रहे है। उक्त कारणों से कई उत्तरदायी मैदानी अधिकारियों/ कर्मचारियों को निलंबित भी किया है। दूसरी ओर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी/अधिकारी की प्रशंसा भी की। उन्होंने बताया कि लापरवाही/अनियमितताओं के लिये वह अधिकारी भी जि मेदार है जो उनके सुपरवाईजरी अधिकारी है और जिसके नियंत्रण में जो कार्य करते है।

उन्होंने बताया कि उक्त स्थिति को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों/ कर्मचारियों के लिये कार्यस्थल पर लापरवाही बरतने या समस्या होने पर सुपरवाईजरी अधिकारी/ कर्मचारी का भी स्पष्टीकरण लिया जावेगा और उन्हें भी उत्तरदायी माना जावेगा। वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारी अपने अधिनस्थ अधिकारी/कर्मचारी के कार्यालय, कार्यस्थल, कार्यसेवा प्रदाय का स्वयं भी नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें। 

कार्य सेवा प्रदाय व्यवस्था सुचारू रूप से चले यह दायित्व अधिकारी/कर्मचारी का है उतना ही निरीक्षक/पर्यवेक्षक अधिकारी की भी है यह सुनिश्चित किया जावें। प्रत्येक कार्यालय/स्थल/अनुभाग का कार्य पूर्व निर्धारित हो, ताकि लापरवाही या समस्या होने पर तुरंत जि मेदारी निर्धारित की जा सके और कार्यवाही की जा सके। यह भी सुनिश्चित हो कि अच्छे कर्मचारी/ अधिकारियों की प्रशंसा की जाये। उनके कार्य की सराहना एवं पुरस्कृत करने की अनुशंसा भी की जायें।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!